• Wed. Feb 18th, 2026

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में श्रीदस नाइट महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 11, 2024

 

 

बच्चों का प्रेम एवं अनुशासन को देखकर काफी प्रसन्न हूं, श्रीदस परिवार को बधाई : सांसद जयंत सिन्हा

 

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगा रहा श्रीदस विद्यालय : मनोज कुमार यादव

 

बरही देवचन्दा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल की 11वीं वर्षगाठ के शुभ अवसर पर श्रीदस महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, सीबीएसई सीटी कॉर्डिनेटर हजारीबाग डॉ अहसान उल हक, विद्यालय के संरक्षक रंजीत चंद्रवंशी, चेयरमैन कविता कुमारी, प्राचार्य रोहित सिंह, उप प्राचार्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से स्कूल आदर्श स्वर्गीय दशरथ सिंह के फोटो के ऊपर पुष्प माला अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, बच्चों की फैशन शो, पेरेंट्स इंगेजिंग गेम और डिबेट जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही साथ कक्षा दसवीं के बच्चों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अमरदीप पाण्डेय एवं अनामिका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। पूरे श्रीदस स्कूल कैम्पस में लाइटिंग से लेकर अन्य व्यवस्था से विद्यालय भव्य रूप सजी हुई थी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मंच से बाल कलाकारों ने क्षेत्रीय एवं विविध तरह गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार से संबंधित प्रेरणादायी संदेश दिए। इसके अलावा बच्चों ने कई अद्भुत बाल प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन किया। इसे देख अतिथियों समेत अभिभावकों ने तालियों से हौसला आफजाई कर काफी सराहना की। मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने विद्यालय की भव्यता एवं उपलब्धियां की प्रशंसा करते हुए कहा की विद्यालय में आकर यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां के बच्चों का प्रेम एवं अनुशासन को देखकर आत्मा प्रसन्न हुई। उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा के विकास के साथ-साथ विद्यालय के बारे में कहा कि विद्यालय दिन प्रतिदिन नई ऊंचाई को छू रहा है।

 

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगा रहा श्रीदस विद्यालय। बच्चे हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क पर विश्वास करें। मोबाइल से बच्चे केवल उपयोगी कार्य करें। कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कहा कि श्रीदस विधालय में काफी प्रतिभा है। कार्यक्रमों से श्रीदस विद्यालय छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आर्शीवाद दिया। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी थी। मौके पर जिप सदस्या प्रीति कुमारी, डॉ कौशलेंद्र कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, संजीव कतरियार, केदार यादव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ऑयसिस स्कूल हजारीबाग प्राचार्य, गुरुदेव गुप्ता, केदारूत मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पंसस विकास सिंह, जितेंद्र गिरी, मुकेश कुमार, मनोहर यादव, स्कूली बच्चे, अभिभावक सहित हजारों लोग उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *