
संवाददाता : बरही

देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में उनकी जीवनी व कार्य एवं दर्शन पर आधारित भाषण, निबंध एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय प्राचार्य रोहित सिंह ने कहा कि यह दिवस हम सभी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाते हैं। स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय एकता के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी देश के पहले उप- प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। उनका यह विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएगी । उन्होंने सिविल सेवाओं को ” स्टील फ्रेम” कहा। उन्होंने छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने देश को अखंडता एवं एकता के सूत्र में बांधने की शपथ ली। जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उनमें शिक्षा सुमन, प्रिया, माही, सोनी, मोनिका, दानिश, शिवम, शीतल आदि शामिल है। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया। जिनमें माही, प्रियांशु, मोनिका, प्रिंस राणा, मिस्टी, प्रिंसी, जैस्मीन, विष्णु ,राजन, शिवम, छवि, वीर, सुधांशु, आयुष, सोनू, विकास, अनु, गौरी, आर्यन, शिवम,अंकुश कौशल, आदर्श,अनंत, बंटी, अंकुश,आर्यन, करण, तमन्ना,निशु, शिवम, रिया रानी,सुहानी, शिवम, सक्षम, अंश, सिद्धार्थ आशीष, शिवम आदि। जिन विद्यार्थियों ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुजल कुमार एवं रूबी कुमारी ने प्राप्त किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
