
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली पंचायत के निवासी स्व. रामा महतो पिता स्वर्गीय नंदू महतो के श्राद्ध कार्यक्रम हेतु राशन स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। मृतक के परिजन बहुत ही गरीब व श्राद्ध कर्म करने में असमर्थ थे। पंचायत के लोगों ने इसकी जानकारी विधायक को दिया गया इसी कड़ी में दिन बृहस्पतिवार को विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे के माध्यम से मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतु राशन उपलब्ध कराया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर महतो, संतोष कुमार राणा जगदीश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
