• Tue. Apr 7th, 2026

शैल देवी पब्लिक स्कूल त्रिदिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023
crescent ad

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया।शैल देवी पब्लिक स्कूल मोतीनगर सिंदरी में परम पूज्यनीय मदन मोहन मालवीय जयंती के शुभ अवसर पर वार्षिक त्रिदिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह दिनांक 23/12/23 दिन शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम मां सरस्वती एवं महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि इरफान खान सचिव झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन , विशिष्ट अतिथि दीपक मिश्रा डायरेक्टर के डी एम पब्लिक स्कूल पाथरडीह एवं अध्यक्ष प्रभाष पाण्डेय जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर आरंभ हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत टौफी दौड़,बैलून फोड़, अभिभाविकाओं का म्यूजिक चेयर खेल संपन्न हुआ। सभी कर कमलों द्वारा विजयी 101भैया बहनों एवं अभिभाविकाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया।समय पर मारवाड़ी महिला समिति सिंदरी के सचिव श्रीमती सीमा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल, उर्मिला गर्ग, ललन ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शिक्षिका रुबी कुमारी, नीलम वर्मा, सुजाता कुमारी, सीमा, सुधा, पूनम, नीलम, विजेता, अमरेंद्र, विदेश, तुलिका, सुनीता,चायना एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *