
बेरमो / बोकारो थर्मल- गोविंदपुर डी पंचायत के शीतला मंदिर परिसर के समीप झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (जरेडा) की ओर से हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों को काफी सुविधा मिलने लगी है।
हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की जरूरतों को देखते हुए पंचायत की अनुशंसा पर यह कार्य कराया गया है। लंबे समय से यह इलाका पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में अंधेरे में डूबा रहता था, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

मुखिया ने कहा कि रात के समय अंधेरा रहने के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती थी। अब हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के लोगों को बेहतर सुरक्षा का एहसास भी होगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत के विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 अन्य स्थानों पर भी हाई मास्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद वहां भी शीघ्र ही लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे पंचायत के अधिक से अधिक क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
