• Fri. Mar 20th, 2026

शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के वार्ड नंबर 1 में वर्षों से बाधित जलापूर्ति बहाल। मुखिया के प्रयास की प्रशंसा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 8, 2023

 

कुमारधुबी।एग्यारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 के लोगों ने वर्षों बाद पेयजल की समस्या से निजात पाई है। इस क्षेत्र में बिछे पाइपलाइन पूरी तरह जाम थे और यहां के लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। इस समस्या को देखते हुए शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत की मुखिया अनामिका देवी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारे पाइप लाइन को साफ करने का काम किया। गुरुवार को इस क्षेत्र में पानी बहाल हुआ। लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वार्ड के ग्राम वासियों ने मुखिया के प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अब जल की समस्या से मुक्ति मिल गई है। मुखिया के प्रतिनिधि संजय यादव ने कहा कि पेयजल व स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से समन्वय बिठाकर पाइप लाइन का कार्य पूरा कर दिया गया है। अब इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *