• Sun. Mar 15th, 2026

शिक्षित विधायक के कार्यशाली से प्रभावित होकर मिल रहा है अपार समर्थन : मजहर आलम

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के मध्य पंचायत में कांग्रेस पार्टी का पंचायत कोर कमेटी का गठन किया गया। मध्य पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय बैठक रखी गई उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने किया। वहीं मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज व स्थानीय मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्लाह खान की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस दौरान बड़कागांव मध्य पंचायत का पंचायत अध्यक्ष मजहर आलम, उपाध्यक्ष चंदन कुमार रवि, सचिव प्रेमलता कुमारी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रवि, मीडिया प्रभारी मो सबदर हुसैन, नवीन ठाकुर संरक्षक, देवनारायण राम को उप संरक्षक बनाया गया.
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे इंटक सचिव अंकित राज ने कहा कि पार्टी में सभी समुदाय के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधायक अंबा प्रसाद के विकास कार्य एवं मिलनसार प्रवृत्ति से प्रभावित होकर महिलाएं भी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। वहीं पंचायत अध्यक्ष मजहर आलम ने कहा कि शिक्षित विधायक के कार्यशाली से प्रभावित होकर लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन एवं चापाकलों की सूची तथा रोड, नाली, गली निर्माण समेत इत्यादि मामलों पर चर्चा की गई। मुखिया ने पंचायत के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव दिए।
मौके पर मुख्य रूप से सूरज ठाकुर ,मोहम्मद मुस्लिम, मंहगू ठाकुर,मंजू देवी, कविता देवी,गुड़िया देवी, सागर कुमार ठाकुर, मकसूद आलम, पप्पू प्रजापति, नवदीप कुमार प्रजापति, तबस्सुम परवीन,नसीमा खातून, पूनम कुमारी, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद सयुब, मोहम्मद जिलानी, लीला देवी, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद खालिद,मोहम्मद एजाजुल,मोहम्मद लाल मोहम्मद, लक्ष्मी कुमारी, राहुल प्रजापति,आनंद चौरसिया,संतोष रविदास, पिंकी देवी, राजू राम, राधा कुमारी, श्रुति देवी, अफसाना खातून, गणेश राम, सारिका कुमारी, बबीता देवी, कैलाश राम सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *