• Wed. Nov 4th, 2026

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी की भूख हड़ताल का दूसरा दिन; कल धनबाद उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार पर महाधरना का एलान

admin's avatar

Byadmin

Nov 4, 2026
crescent ad

 

धनबाद, 4 नवंबर 2026:

शिक्षा विभाग में फैले व्यापक भ्रष्टाचार और घोर अनियमितताओं के खिलाफ निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। गिरते स्वास्थ्य के बावजूद कॉमरेड अरूप चटर्जी क्षेत्र के युवाओं और छात्रों के हक के लिए मोर्चे पर डटे हुए हैं। लगातार दो दिनों से अनशन पर बैठे रहने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अब तक वार्ता या समाधान की कोई पहल नहीं किए जाने से आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश है।

प्रशासन के इस उदासीन रवैये को देखते हुए इंकलाबी नौजवान सभा और जिला कमिटी ने आंदोलन को और उग्र करने का बड़ा निर्णय लिया है। जिला सचिव ने दो टूक शब्दों में घोषणा की है कि यदि प्रशासन अविलंब सुध नहीं लेता है, तो कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से धनबाद उपायुक्त (DC) कार्यालय के मुख्य द्वार पर विशाल धरना दिया जाएगा और मुख्य द्वार को पूरी तरह से जाम (ठप) कर दिया जाएगा।

जिला सचिव के निर्देश पर इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कमिटी, सभी प्रखंडों, नगर परिषदों, नगर एवं अंचल कमिटियों के सचिवों को अनिवार्य रूप से इस ऐतिहासिक आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। कल होने वाले इस महाधरने में प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 100-100 साथियों के साथ हजारों की संख्या में युवाओं और आंदोलनकारियों के जुटने की तैयारी है।

 

धरना स्थल से कमिटी के नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में बिना लेन-देन और भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे गरीब छात्रों का भविष्य अंधकार में है। विधायक अरूप चटर्जी इस तानाशाही और भ्रष्टाचार के खात्मे तक पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन यदि यह सोच रहा है कि वह उपेक्षा करके इस लोकतांत्रिक लड़ाई को दबा देगा, तो यह उसकी भूल है। कल का डीसी कार्यालय घेराव इस आंदोलन में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा, जिसकी पूरी जवाबदेही स्थानीय जिला प्रशासन की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *