• Fri. Mar 27th, 2026

शहीद राजीव यादव की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी
धनबाद -पूजा टॉकीज के निकट राजू यादव चौक पर मंगलवार को समाजिक न्याय के पुरोधा जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति धनबाद के तत्कालीन उपाध्यक्ष शहीद राजू यादव कि 32 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।

अध्यक्षता पूर्व मंत्री आबो देवी एंव मंच संचालन राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने की । शहीद राजू यादव की आदमकद प्रतिमा पर सर्वप्रथम पूर्व मंत्री सह उनकी पत्नी आबो देवी पुत्र संजय कुमार अवधेश कुमार महामंत्री राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ सह केद्रीय सचिव आजसू पार्टी सुमेश कुमार पौत्र साहित्य राज के अलावे विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की ।

पूर्व मंत्री आबो देवी ने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहुति दी.गैर बराबरी के खिलाफ जीवनप्रयत्न संघर्ष किया विपरीत परिस्थितियों से कभी विचलित नहीं हुए । झारखण्ड जैक पार्षद पूर्व सदस्य रेखा मंडल ने कहा कि राजू यादव व्यक्ति नहीं विचार थे उनका विचारआज भी प्रासंगिक है उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा आगामी चुनाव में यहां की जनता का निर्णय माफिया के किला में अंतिम कील साबित होगी ।

अवधेश कुमार ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र के ईश्वर की सेवा का उनके पिता ने उन्हें संदेश दिया । मौके पर दरिद्र नारायण भोजन एवं अंग वस्त्र का वितरण किया गया I श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा जदयू अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह रालोजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकूर मासस केद्रीय सचिव हरिप्रसाद पप्पु , यादव महासभा के अध्यक्ष आर एन यादव बेगु ठाकुर सपन बनर्जी खेदन महतो नेपाल रवानी के पुत्र अजय रवानी चन्द्रदेव यादव, बासुदेव प्रसाद यादव पूर्व पार्षद अशोक पाल शंकर यादव पूर्व पार्षद जगत महतो अनुप साव सीताराम यादव रवि भूषण गुलशन खातुन रंजीत यादव गुड्ड प्रवीण कुमार पिंटु यादव राधेश्याम यादव राम अवतार गोप बंसत यादव सोमनाथ चटर्जी नवल पासवान काशी यादव देवेन्द्र यादव रामबाबु यादव विट्टटू मिश्रा डा0 आर के गोस्वामी मुकेश कुमार राणा साधु यादव सुनीता सिह गोपाल यादव शिवकुमार यादव जीतु पासवान के अलावे दर्जनो लोगों ने सम्बोधित किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *