• Tue. Feb 24th, 2026

शहर में संचालित हो रहे नर्सिंग होम,क्लिीनिक में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नर्सिंग होम या क्लिीनिक में फार्मासिस्ट की कमी पर रिपोर्ट पटना हाई कोर्ट को समर्पित।

 

जमुई झाझा-: नर्सिंग होम या क्लिीनिक में फार्मासिस्ट की कमी पर रिपोर्ट पटना हाई कोर्ट को समर्पि होगी।इसी क्रम में पटना हाई कोर्ट के आदेशानुसार शहर में चल रहे नर्सिंग होम,क्लिीनिक में फार्मासिस्ट के सत्यापन को लेकर जमुई के सिविल सर्जन को दिये गये निर्देश पर सोमवार को झाझा में संचालित हो रहे निजी अस्पताल में रेफरल अस्पताल में नियुक्त डाॅ.नबाब एवं उनके साथ अन्य दो अस्पताल कर्मी के साथ जांच किया गया। जांच के दौरान शहर में दर्जनभर से भी अधिक नर्सिंग होम,क्लिीनिक में टीम पहुॅचकर सबसे पहले अस्पताल का पंजीकरण की जांच की और उसके बाद फर्मासिस्ट की भी जांच की गई। शहर में संचालित हो रहे नर्सिंग होम,क्लिीनिक में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच की ज्योहि लोगों के बीच पहुॅची वैसे ही कई नर्सिंग होम,क्लिीनिक में हड़कंप मच गया। जांच टीम की अगुवाई कर रहे डाॅक्टर नबाब ने बताया कि पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीएस के दिये गये दिशा निर्देश पर जांच की गई और जांच में जिस भी नर्सिंग होम या क्लिीनिक में फार्मासिस्ट की कमी पाई गई उसकी एक रिपोर्ट बनाया जायेगा और पटना हाई कोर्ट को समर्पित किया जायेगा।समाचार प्रेषण तक नर्सिंग होम,क्लिीनिक में किये जांच के दौरान कुल जगहो पर फार्मासिस्ट की कमी पाई गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *