• Thu. Feb 26th, 2026

शव के साथ झरिया थाना में प्रदर्शन मुआवजे की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 19, 2023

 

अंकित केशरी (Avn)

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के मानबाद के रहने वाले दीपक धीवर ( 26 वर्ष ) का शव को एम्बुलेंस में लेकर सोमवार 19 जून की शाम मानबाद क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं व पुरुष झरिया थाना पहुंच मृतक के मुआवजे की मांग करने लगे। झरिया थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहाँ मौजूद लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने पुलिसकर्मियों की एक ना सुनी। मुआवजा की मांग कर लोग झरिया थाना के प्रवेश द्वार के समक्ष बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम होता देख झरिया थाना में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ के साथ मुआवजे की मांग कर रहे मृतक दीपक धीवर के परिजनों व लोगों को समझा बुझा कर सड़क खाली करवाया। जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक धीवर एक माह पूर्व मुंबई के कल्याण जिले में काम करने गया था। वही 17 जून को कंपनी में काम करने वाले लोगों द्वारा दीपक के परिजनों को उसकी आकस्मिक निधन की खबर दी गई बताया गया कि अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण दीपक छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपक धीवर काफी गरीब परिवार का है और उसके तीन छोटे बच्चे है । जिस कंपनी में काम करता था वहाँ से भी उसके परिजनों को कोई मुआवजा नही मिला है यही कारण है कि स्थानीय लोगों द्वारा झरिया पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *