• Tue. Feb 17th, 2026

शमा लाइब्रेरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह से की औपचारिक मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

आज समाजसेवी व कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह जी से खिरगांव स्थित शमा लाइब्रेरी के एक प्रतिनिधिमंडल मुन्ना सिंह के आवास पर मुलाकात किया। सर्वप्रथम मुन्ना सिंह की पुत्री की शादी की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शमा लाइब्रेरी में झंडा तोलन का कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमें मुन्ना सिंह जी को बतौर मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया , लाइब्रेरी से संबंधित बातों पर भी चर्चा हुई , मुन्ना सिंह ने कहा कि अपने स्तर से लाइब्रेरी की उत्थान के लिए प्रयास करूंगा साथ ही झारखंड सरकार के संबंधित मंत्री जी से इस बात विषय पर पहल करने का आश्वासन दिया और इसकी उत्थान के लिए तत्पर रहने व सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शमा लाइब्रेरी के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम रिजवी मंडूल,हाजी मंजूर रिजवी, जमाल अहमद हीरो, अबराक हुसैन प्यारे, उस्मान कादरी, गुलाम सरवर, मोहम्मद इशहाक,अख्तर हुसैन मिल्लत, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद शिबली इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *