• Wed. Mar 25th, 2026

शबरी जयंती समारोह का आयोजन, विधायक अंबा प्रसाद एवं प्रमुख फुलवा देवी ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024

 

शबरी जयंती माता शबरी के भगवान श्री राम के प्रति भक्ति, आस्था एवं विश्वास का पर्व है : अंबा प्रसाद

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी जयंती का किया आयोजन बरवाडीह भोक्ता स्थान में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम एवं संचालन शिक्षक महावीर भुईयां एवं संजय भुईयां ने संयुक्त रूप से किया। विधायक अंबा प्रसाद ,प्रमुख फुलवा देवी,जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सभी अतिथियों को फूल माला गुलदस्ता देकर स्वागत कमेटी के द्वारा किया गया । विधायक अंबा प्रसाद में माता शबरी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

विधायक अंबा प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घर परिवार को अच्छी तरह से चलने के लिए शिक्षित होना बहुत आवश्यकता है एवं अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए अपील किया। आगे उन्होंने कहा कि माता शबरी प्रभु श्रीराम की बहुत बड़ी भक्त थी। मां शबरी को विश्वास था कि एक दिन भगवान मेरे द्वार जरूर आएंगे। इसलिए माता शबरी प्रतिदिन जंगल से मीठे फल और सुंदर फूल ले आती थी और इन्तजार करती थी। अपने आराध्य भगवान श्रीराम का दिन, महीनों में बदले और महीने, साल में बदल गये। माँ शबरी वृद्ध हो गयी फिर भी उनका प्रेम और विश्वास अटूट था कि एक दिन श्रीराम जरूर आएंगे। वह शुभ दिन आखिरकार आ ही गया। माता शबरी प्रभु राम के दर्शन मात्र से धन्य हो जाती हैं। विधायक ने कहा कि माता शबरी भक्ति की देवी है, शबरी जयंती माता शबरी के श्री राम के प्रति भक्ति, आस्था एवं विश्वास का पर्व है।

मौके पर प्रमुख फुलवा देवी,जीप सदस्य याशमीन निशा, उप प्रमुख बचनदेव कुमार ,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,मुखिया बिमला देवी ,मुखिया पारसनाथ महतो,पूर्व मुखिय साधना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम ,प्रभु राम संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम,प्रखंड सचिव शंकर भुईयां,प्रखंड प्रवक्ता मीडिया प्रभारी संजय भुइयां,महेंद्र राम, उपाध्यक्ष नुनुलाल लाल भुईयां, जिला महासचिव रणजीत राम,अशोक राम,प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां,उपाध्यक्ष खेमलाल भुईयां नंदकिशोर भुईयां ,फूलचंद भुईया शिक्षक महावीर राम, शारदा ऋषि संजय ऋषि,गणेश भुईयां राजकिशोर भुईयां,अशोक राम एवं सभी पंचायत गांव मोहल्ले के महिला-पुरूष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *