• Sun. Mar 8th, 2026

व्यवहार न्यायालय में गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा जिला विधिक सेवा प्राधिकार,वार असोसिएशन और जिला प्रशाशन के द्वारा ब्यवहार न्यायालय में गरीब के बीच बढ़ते ठंड में मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए कंबल का वितरण किया गया। जिला जज,के नेतृत्व में तमाम जज और वकील के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने हांथो से कंवल का वितरण किया। कंबल प्राप्त करने के पश्चात गरीब महिलाएं काफी खुश होकर आशीर्वाद देते दिखी। कहा जाता है कि ठंड में गरीब के शरीर को ढांकना सबसे पुण्य माना जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रुति कृति ने कहा कि बिधिक सेवा प्राधिकार का यह दायित्व है कि आम जनमानस के हित मे काम करना।लोगो के बीच बिधिक जागरूकता का कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है उसीका एक कार्य यह भी था।सदर अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशाशन लगातार बढ़ते ठंड को देखते हुए सजग है।जगह जगह अलाव की ब्यवस्था किया है।लगातार कंवल का वितरण किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *