
अंकित केशरी (avn)
झरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विजन ‘ वोकल फॉर लोकल की अपील गई। देश को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में ‘ वोकल फॉर लोकल आमंत्रण को लोकप्रिय बनाने और इसे बढ़ावा देने के साथ साथ इस भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को ठंडा निर्मल और साफ पानी पीने योग्य मिले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के द्वारा बुधवार को झरिया बनियाहीर स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में वंचित वर्ग और जरूरतमंदो के बीच मिट्टी से बने घड़े और ढक्कन बांटे गए । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुम्हारों का मिटी से बने चीजों का पुश्तैनी कारोबार है।और यह कार्य उनके दादा परदादा करते चले आ रहे हैं। अब उनके बच्चे भी यह कारोबार रहे है। पहले जैसा यह कारोबार नही रह गया। लेकिन इन बर्तनों के समकक्ष बाजार में आये कागज एवं प्लास्टिक के बर्तनों के आ जाने से मिट्टी के बर्तनों की डिमांड घटती जा रही है। ऐसे में परिवार के पालन पोषण का यहीं एक मात्र जरिया है। बाजार में मिट्टी के बने बर्तनों की कम होते डिमांड को देखते हुए प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत बनाने को लेकर मोदी ने वोकल फॉर लोकल नारा दिया है इसका मतलब यह है कि हर भारतीय को स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और उनका खुल कर प्रचार भी करना चाहिए। साथ ही रागिनी सिंह ने बताया कि घड़े के पानी को अमृत के सामान माना जाता है क्योंकि इससे मिलने वाले फायदे अमृत मिलने के सामान है।यदि गर्मी के दिनों में पानी पीने के लिए मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल किया जाता है तो आप गर्मी से होने वाली कई सम्स्याओं से बच सकती हैं। मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू के कारण घड़े का पानी पीने का आनंद और इसका लाभ अलग है।मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलीप भारती शिबू अग्रवाल अजय वर्मा अखिलेश सिंह रघु राम वही स्थानीय लोगो में भजन राम विशाखा राम महेंद्र भोई संतोष भोई कृष्णा मांझी संत आती आरती मांझी रेखा मंडल मंजू रजवार अमर भक्ति मंगल महतो गौर महत्व साधन राम समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
