• Fri. Mar 20th, 2026

वीएचएसएनसी के सदस्यों के द्वारा एएनसी जांच के लिए हाफ कटर एवं वेट मशीन का वितरण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 29, 2023

कुमारधुबी।ग्रामीण स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण समिति(वी.एच. एस. एन. सी.) के सदस्यों के द्वारा शिबलीबाड़ी उत्तर एवं पूरब पंचायत के आंगनवाड़ी के सहियाओं के बीच एएनसी जांच करने के लिए हाफ कटर,वजन मशीन,बेबी वेट मशीन का वितरण किया गया।शनिवार सुबह दस बजे शिवलीबाड़ी दरमियानी मोहल्ला के आंगनबाड़ी केंद्र में पूरब पंचायत के पांच आंगनबाड़ी केंद्र के सहियाओं के बीच हाफ कटर व वजन मशीन प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर साहिया सह सचिव रूही परबीन ने बताई की ग्राम स्वास्थ स्वच्छता समिति की बैठक में मुखिया तनवीर आलम के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध राशि से हाफ कटर एवं वजन मशीन की खरीदारी की गई है। जो मुखिया तनवीर आलम द्वारा पांच सहियाओं फरहत अंजुम, साजिया खातून, मीनाक्षी देवी, निरूपा दास, रुही परवीन को दिया गया।वहीं शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत सचिवालय में शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगर ने अपने हाथों से एएनसी जांच के लिए छह आंगनबाड़ी में वेट मशीन एवं तीन बेबी वेट मशीन वितरण किया। मौके पर वार्ड नंबर 5 के सदस्य मोहम्मद इसराइल,अध्यक्ष नुसरत जहां,सचिव अफसाना खातून,सेविका तरन्नुम परवीन,फरहत जहां, मुस्तरी खातून,जमीला खातून,अनिता शर्मा,सकीला बानो के अलावा सहिया रिजवाना परवीन,हसीना खातून, आरती कुमारी,रुकसाना खातून,रुही परवीन उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *