• Thu. Jan 15th, 2026

विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन, सूरज बने अध्यक्ष और धनेश्वर बने कार्यकारी अध्यक्ष*

ByAdmin Office

Aug 29, 2022

*विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन, सूरज बने अध्यक्ष और धनेश्वर बने कार्यकारी अध्यक्ष*

रिपोर्ट:-ओमप्रकाश
फुसरो। विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के सदस्यों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी की समिति का पुनर्गठन किया गया जिसमे लखनलाल महतो, काशीनाथ सिंह, बिनोद महतो और काशीनाथ केवट को समिति के संरक्षक के रुप में रखा गया है। सूरज महतो अध्यक्ष, बालेश्वर गोप और पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। समिति में नसीरुद्दीन असरफी, धनेश्वर महतो, शिवलाल रविदास, महेंद्र चौधरी, दशरथ महतो, मथुरा सिंह यादव, तारकेश्वर महतो को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार महतो को महामंत्री, सूरज कुमार पासवान को संयुक्त महामंत्री, जानकी महतो, हरखलाल महतो, डॉ दशरथ महतो, पंचानन्द मंडल, सुरेश प्रसाद शर्मा, परमानंद प्रजापति, मदन महतो, दीपक महतो, खेमलाल महतो, शिवशंकर महतो, चंदन राम, सुरेश महतो, अरुण कुमार महतो, सुखदेव रविदास को सचिव, कालीपदो गोराई, मुकेश कुमार, कुर्बान अंसारी, मोहन महतो, राजेश कुमार गुप्ता को संगठन सचिव, लालमोहन महतो को कोषाध्यक्ष सहित 30 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए।
समिति के अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में पूर्व सांसद बिनोद बाबू के समझोता को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ साथ दिनांक 14 फरवरी 2022 को सीसीएल प्रबंधन के साथ किए समझौते को लागू करने एवम कारो मौजा के 9 विस्थापित मजदूरों को गलत तरीके से जो हाजरी बंद किया गया है उस आदेश को रद्द करने की मांग करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *