• Tue. Mar 24th, 2026

विस्थापित प्रभावित कामगार श्रमिक संघ की एकदिवसीय बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी प्रखंड के ग्राम देवरिया खुर्द मेला मैदान में विस्थापित प्रभावित कामगार श्रमिक संघ की एक दिवसीय बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विंध्याचल बेदिया, अशोक कुमार एवं मजदूर यूनियन स्याल कोलयरी के यूनियन नेता लखेंद्र कुमार शामिल हुए। और सभी श्रमिकों की बात बारीकी से सुनकर यूनियन के नेता रविंद्र कुमार जो हमेशा मजदूरों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं उन तक बात रखने की हम सभी श्रमिकों को विश्वास देखकर अस्वस्थ किए।

बैठक में उपस्थित कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह संरक्षक देव प्रसाद महतो सचिव सिकंदर प्रसाद कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार साहू तथा केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव से आए हुए श्रमिक संघ के सदस्य बैजनाथ यादव कृष्णदेव ठाकुर भोला साव शिवकुमार महतो लक्ष्मण महतो कुलदीप महतो अमृत यादव कृष्ण कुमार यादव मोहम्मद शमशेर अकबर अली इकराम उल हक सिकंदर राणा, विमल राम, प्रमोद राम, आदि अपनी अपनी विचार को रखें और कमेटी सभी को विचार सुनने के बाद निर्णय ली की यूनियन के माध्यम से हम सभी जुड़ते हुए कंपनी को यूनियन का लेटर हेड पर लिखित सूचना अपनी मांग को रखेंगे अगर हमारी मांग पूरा नहीं की जाती है तो हम सभी श्रमिक वाध्य होकर जन आंदोलन करने की तैयारी करेंगे।

 

*विस्थापित प्रभावित कामगार श्रमिक संघ की मुख्य मांगे।*

 

1 समान काम सम्मान वेतन हम सभी श्रमिक को दिया जाए।

2 सभी तरह का अवकाश सभी श्रमिकों को दिया जाए।

3 शेष बचे हुए सभी श्रमिकों को जिन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है उन्हें दिया जाए।

4 गेट पास की जगह आईडी कार्ड दिया जाए जिससे हमारी पहचान को प्रमाणिकता मिले।

5 वेतनमान सेंट्रल कॉल एक्ट के तहत सभी मजदूर का नियमा अनुसार हो।

6 कुशल श्रमिक को प्रशिक्षण देकर उच्च श्रेणी में रखा जाए।

इन सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हमारी मांग को सहमति दिया जाए ताकि हम सभी श्रमिक खुशहाल जिंदगी अपने परिवार के बीच जीवन आपन कर सके क्योंकि हमारे पास इस कंपनी में जो वेतन मिलता है। उससे ही मेरा पूरा परिवार का भरण पोषण होता है इसके अलावा मेरे पास किसी तरह का आय का स्रोत नहीं है, इन सभी बातों को हमारे यूनियन की नेता सुनकर हम सभी को अस्वस्थ किया और हमारे हक और हमारी अधिकार की लड़ाई के लिए कंपनी से वार्ता करने के लिए तैयार हैं। कंपनी के द्वारा नहीं मान्य होने के उपरान्त जन आंदोलन की तैयारी की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *