• Thu. Jul 9th, 2026

विस्थापितों का ऐलान, लोकल सेल में बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं।

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। पोटांगा न्यू बिरसा विस्थापित समिति की बैठक बुधवार को न्यू बिरसा पोटांगा कार्यालय परिसर में सूरज बेसरा की अध्यक्षता एवं जीतन मुंडा के संचालन में हुई। बैठक में 12 टोला के विस्थापित ग्रामीणों ने लोकल सेल व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लोकल सेल 12 टोला के भूमिहीन विस्थापितों का अधिकार है।

इसमें बाहरी या असामाजिक तत्वों की दखल किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दलाली और क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विस्थापितों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर नामजद लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाया तो भविष्य में अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बैठक में विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा, लोकल सेल व्यवस्था को मजबूत रखने तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

बैठक में सूरज बेसरा, जीतन मुंडा, संजय करमाली, धर्मदेव करमाली, अकल मुंडा, मोहन सोरेन, गिरधारी प्रजापति सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष विस्थापित ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *