• Thu. Feb 26th, 2026

विस्थापन को लेकर जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष लिखा जेआरडीए व बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 7, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। झरिया विधान सभा अंतर्गत लिलोरी पथरा स्थित भू धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों के विस्थापन को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष प्रीतम रवानी ने बुधवार को एक ज्ञापन परियोजना पदाधिकारी कुजामा कोलियरी एवं जेआरडीए उपायुक्त महोदय एवं झरिया विधायक महोदय को दिया है।
जिसमें लिखा है कि कुछ ही दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने जा रहा है और लिलोरी पथरा अग्नि प्रभावित क्षेत्र हैं बारिश में कभी भी अप्रिय घटना घट सकती हैं। इसलिए प्रबंधन से मांगा है कि लिलोरी पथरा के लोगों को अस्थाई रूप से बेलगड़िया टाउनशिप में एलॉटमेंट दिया जाए। क्योंकि झरिया बेलगाड़िया टाउनशिप में करोड़ों से बनाया गया मकान आज जर्जर स्थिति में पड़ा है, सरकार का पैसा दुरुपयोग हो रहा है, सारे घर का दरवाजा खिड़की तोड़कर बेचा जा रहा है, लिलोरी पथरा के लोग अग्नि प्रभावित क्षेत्र में जलकर मरने के कगार पर हैं, काफी परेशानियां झेल रही है, कभी भी कुछ भी हो सकता है इसलिए मांग है कि जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए नहीं तो बारिश के समय में कभी भी अप्रिय घटना घटती है तो इसके जिम्मेदार बीसीसीएल प्रबंधक जेआरडीए एवं जिला प्रशासन की होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *