• Fri. Jun 5th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधरोपण ,योग से स्वस्थ जीवन का संदेश

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सरायकेला में योग शिक्षक राकेश कुमार साहू जी के द्वारा फलदार नींबू का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुजुर्गजनों को योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण, दोनों ही बेहतर जीवन के लिए आवश्यक हैं।

उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष परीक्षा समाप्त होने के बाद हर बच्चे को कम से कम 2 से 3 पौधे अवश्य लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं लेनी चाहिए। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ेगा और जब वे बड़े होंगे तथा उन पौधों को विकसित वृक्ष के रूप में देखेंगे, तो उन्हें अपने कार्य पर गर्व महसूस होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *