• Fri. Jun 5th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन एवं माननीय श्री तौसीफ मेराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के पर्यवेक्षण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग, सरायकेला के सहयोग से सिविल कोर्ट परिसर, सरायकेला में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में माननीय श्री बीरेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सरायकेला; माननीय श्री बी.के. पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, सरायकेला; माननीय श्री दीपक मलिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, सरायकेला-खरसावां; माननीय श्रीमती लूसी सोसेन टिग्गा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला; माननीय श्रीमती अनामिका किस्कू, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-III, सरायकेला; माननीय श्री आशीष अग्रवाल, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला; तथा माननीय श्रीमती धृति धैर्य, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सरायकेला श्री देबाशीष ज्योतिषी, सचिव, जिला अधिवक्ता संघ, सरायकेला-खरसावां की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन, सरायकेला परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मी एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इन वृक्षारोपण कार्यक्रमों ने प्रकृति संरक्षण के प्रति संस्थाओं एवं नागरिकों की साझा जिम्मेदारी को पुनः रेखांकित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां द्वारा वन विभाग एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से किए गए इस प्रयास ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने तथा सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली। सभी ने एक हरित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सतत भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *