• Thu. Apr 2nd, 2026

विशेष लोक अदालत में 4 करोड़ 99 लाख 75 हजार की रिकवरी,46 मुकदमों का हुआ निपटारा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 8, 2024

 

*धनबाद :* मोटर यान दुर्घटना दावा से संबंधित मुकदमो के त्वरित निष्पादन के लिए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बावत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर मुकदमों के निपटारे के लिए छह बेंच का गठन किया गया था जिनके द्वारा कुल 46 मुकदमों का निपटारा कर कुल 4 करोड़ 99 लाख 75 हजार 8 सौ 75 रूपए की रिकवरी की गई है।

crescent ad

बेंच मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, रजनीकांत पाठक, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, संजय कुमार सिंह, कुलदीप लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर, नीरज गोयल,सुमन पाठक,स्वाति, मु‌स्कान चोपड़ा ,कुमारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि झालसा के निर्देश पर अगामी 30 जून 24 को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा,राजस्व संग्रहण से संबंधित मामलों के शिघ्र निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *