• Thu. Feb 26th, 2026

विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में जूट नीतीश कुमार,उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवारप से मिलेंगे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 8, 2023

 

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों विपक्ष को एकजुट करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार को बिहार के सीएम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाक़ात करेंगे. इसके बाद वो मुंबई में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिव सेना प्रमुख उद्भव ठाकरे से मुलाक़ात करने जायेंगे. बिहार सीएम नीतीश कुमार की इन दोनों नेताओं से मुलाक़ात बृहस्पतिवार को संभावित हैं.

इससे पहले नीतीश कुमार के करीबी बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने मुंबई में पिछले हफ़्ते दोनों नेताओं से मुलाक़ात की थी. ऐसा समझा जा रहा हैं कि कर्नाटक चुनाव के बाद पटना में संभावित ग़ैर भाजपा दलों के नेताओं के सिलसिले में नीतीश सभी नेताओं से व्यक्तिगत मुलाक़ात कर रहे हैं. पिछले दिनों ही नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.

आम चुनाव से पहले क्षेत्रीय दलों के एक साथ आने की चर्चा के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बिहार सीएम की ये मुलाकात 9 मई को करीब 12 बजे ‘नवीन निवास’ में होगी. बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता ने हाल में घोषणा की थी कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए देश भर में यात्रा करेंगे. बीजद प्रमुख पटनायक ने मार्च में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *