
बड़कागांव । प्रखंड के गोदंलपुरा पंचायत के ग्राम बलोदर में महापंचमी मेला सह कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मेले का विधायक अंबा प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि पिता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर बलोदर , गोन्दलपुरा , गाली , हाहे के ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद से कहा कि हमलोगों को कोल कंपनियां द्वारा जबरदस्ती विस्थापित करने का कोशिश कर रही है ,इस जल जंगल जमीन की लड़ाई में हमारा मदद करें ।

वही विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस जल जंगल की लड़ाई में हम आपके साथ है और कई बार हमने विधानसभा में भी लगातार आवाज उठाया । इस दौरान कई महिला पुरुषों ने विधायक पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामा, विधायक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे ,पंचायत अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती , जगदेव गझू, बंधन गंझू , प्रदीप कुमार , पार्वती देवी , किरण देवी ,बासमती देवी , इन्द्र गंझू , मेघनी देवी ,सावित्रि देवी , निराशो देवी , मंजरी देवी , धानेश्वरी देवी कजरू गझूं ,जेठू गंझू ,धानेश्वर गंझू,जागो गंझू , आतो गंझू ,संतोष गंझू ,लटन गंझू , तालेश्वर गंझू ,महेन्द्र गंझू , परसनाथ गंझु ,जगदीश गंझू , विकास गंझू , तुलसी गंझू , दीपक गंझू , पेघन गंझू ,जुगेश्वर गंझू अन्य हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
