• Thu. Mar 19th, 2026

विधायक अंबा प्रसाद ने उपलब्ध कराई 50 हजार की सरकारी मदद, सौंपी चेक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 11, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव निवासी रोहित कुमार सिंह को विधायक अंबा प्रसाद ने उनके जीजा सुनील सिंह के इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपए की सरकारी मदद उपलब्ध कराई गई।
हजारीबाग स्थित आवास में रोहित कुमार सिंह को 50 हजार का चेक सौंपा गया व विधायक अंबा प्रसाद ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विदित हो कि झुमरी तिलैया कोडरमा जिला के निवासी सुनील सिंह ब्रेन हेमरेज होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इलाज में हो रहे अत्यधिक खर्च के कारण हो रहे कठिनाइयों से रोहित कुमार सिंह को अवगत कराया गया एवं स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद से सहयोग करने हेतु अनुरोध किया जिसके बाद विधायक ने मदद उपलब्ध कराई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *