• Sat. Sep 27th, 2025

विधायक अंबा प्रसाद की पहल लाई रंग-बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव को मिली प्रस्वीकृति

ByAdmin Office

Feb 8, 2024

 

 

 

विद्यालय को प्रस्वीकृति दिलाने में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद का अथक प्रयास रहा है : प्रधानाचार्य राम लखन महतो

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव l विधायक अंबा प्रसाद की पहल रंग लाई है। स्थानीय विधायक के अथक प्रयास से बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव(गुरदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय) को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय झारखंड सरकार रांची से प्रस्वीकृति प्राप्त हो गयी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामलखन महतो ने कहा कि विद्यालय को प्रस्वीकृति दिलाने में माननीय विधायक अंबा प्रसाद जी का अथक प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया है। विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी और प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा विद्यालय के छात्राओं द्वारा माननीय विधायक के प्रति आभार प्रकट किया गया।वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 1000 छात्रा अध्ययनरत है।

विदित हो कि विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव के छात्रों की सुविधा के लिए विधायक मद से बस खरीदने की अनुशंसा की गई है जिसकी स्वीकृति अंतिम चरण में है। विद्यालय में पढ़ने वाले दूर दराज के छात्राओं के लिए बस वरदान साबित होगी।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उमेश साव ,सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सदस्य विशेश्वर राम, शशि कुमार मेहता, जूठन साव प्रधानाचार्य राम लखन महतो शिक्षिका बिमली कुमारी , शोभा कुमारी शिक्षक अशोक कुमार, अख्तर हुसैन,कुलदीप कुमार , शंकर कुमार बिनोद कुमार,इक़बाल हुसैन, प्रमिला देवी , अर्जुन सिंह उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *