• Mon. May 18th, 2026

विद्यार्थियों का तनाव दूर करना शिक्षकों का नैतिक दायित्व : डॉ. जी.एन. खान

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

 

कथारा। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में झारखंड जोन-1 के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित त्रि-दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। कार्यशाला में सामान्य एवं विषय आधारित कुल 15 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करना शिक्षकों का सबसे बड़ा नैतिक दायित्व है। तनावमुक्त विद्यार्थी ही बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तनाव प्रबंधन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

 

कार्यशाला में डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा ने ‘तनाव प्रबंधन’, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने ‘कला समेकित शिक्षा’ तथा डीएवी इस्पात II/C की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने ‘किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम’ विषय पर सत्र संचालित किया।

 

समापन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। संगीत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ‘इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ ने सभी को भावुक कर दिया। मंच संचालन जितेंद्र दुबे, बबलू दसौंधी एवं मधुमल्लिका उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका आराधना ने दिया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *