

बलियापुर: विधायक इंद्रजीत महतो की पुत्री निशी महतो डॉ बनी, घर में पिछले दो बर्षों से कितनी संकट आयी जिसके कारण घर में ग़म का माहौल रहा लेकिन बेटी की उपलब्धि पर घर के सदस्यों में थोड़ी खुशी का माहौल वापस आया है।

पहाड़पुर निवासी गांव की बेटी निशी महतो होम्योपैथिक डॉक्टर बनने पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। निशी महतो ने गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गोड्डा से पढ़ाई पूरी की.. BHMS फाइनल ईयर का परिणाम निकला जिसमे निशी सफल रही अब उसे डॉक्टर की उपाधि मिली.

पिछले कुछ समय से पूरा परिवार विकट परिस्थिति बुरे दौर से गुजर रही है इस परिस्थिति में डॉक्टर बनना बहुत गर्व की बात है…।
आपको बता दें कि निशी महतो के पिता सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना काल 2 साल से हैदराबाद में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे है, इन दो सालों में परिवार टूट सा गया है…
बीते 2 माह पहले बड़े भाई विवेक महतो का असमयिक निधन हो गया था, उस समय निशी के लिए फाइनल ईयर का परीक्षा देना बहुत कठिन था…।
फिर भी गोड्डा जाकर परीक्षा देती थी…तैयारी की बात करें तो अधिकतम समय वह अपने पिता के इलाज के लिए हैदराबाद में रहती थी…।
दुख के समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे परिवार के लिए खुशी का पल है…। आजकल विधायक का बेटा विधायक बनता है, मंत्री का बेटा मंत्री बनता है, सांसद का बेटा सांसद बनता है, वही एक विधायक की बेटी आज डॉक्टर बनी है…समाज में एक प्रेरणादायक अच्छा संदेश दिया है निशी ने…।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
