
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झाझा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दादपुर गांव स्थित झाझा पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में एक मारूति कार से विदेशी शराब जब्त किया गया, घटना सुबह की बताई जा रही है, जहां एक कार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगें,इसी दौरान झाझा पुलिस को संदेह होने पर उक्त वाहन का पीछा किया गया,बताया जाता है कि दादपुर गांव स्थित पुलिस ने भाग रहे वाहन को बड़े ही फिल्मी तरीके से घेर कर जांच करने लगे,वाहन में बैठे दो शख्स मो कमाल और मो तनवीर दोनों युवक सहरसा का रहने वाला बड़ी संख्या में झारखंड से शराब को लेकर सहरसा जा रहा था, पुलिस ने दोनों शराब माफिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया,दुसरी तरफ वाहन को भी जब्त कर लिया है,डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि थाना अध्यक्ष राजेश शरण एसआई शंकर दयाल एसआई शशि भूषण तथा टाइगर मोबाइल द्वारा अथक प्रयास से इतनी बड़ी कामयाबी हासिल किया गया,आगे उन्होंने बताया कि शराब की कीमत लगभग ढाई लाख रुपए की हैं और इसमें विभिन्न प्रकार के विदेश शराब शामिल हैं,यह प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है,आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शराब माफिया की कमर तोड़ी जा सकेगी,इधर समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने मिडिया से कहा कि जब बिहार झारखंड सीमा पर चेक पोस्ट लगा है तों शराब माफिया कैसे बोर्डर को पारकर इतनी हिम्मत दिखाते हैं, हालांकि झाझा प्रशासन बधाई के पात्र हैं लेकिन बिहार में शराब बंदी का कोई बड़ा असर दिखाई नहीं देता है, शादी पर्व अन्य कार्यक्रमों में शराबियों को शराब आसानी से उपलब्ध हो जाता है, आखिर इन्हें शराब देता कौन है और आता कहां से हैं,यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है, कहने को तो यह स्पष्ट है कि बिहार में बहार है शराब माफिया का जय जयकार हैं, इसके रोक थाम हेतु बिहार सरकार को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा तब जाकर शराब बंदी कारगर साबित होगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
