• Sun. Mar 15th, 2026

वन विभाग की टीम ने माइका खदानों में चलाया छापेमारी अभियान, कई उपकरण जब्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2023

 

गावां थाना क्षेत्र के हरला घाटी, सुरंग पहाड़ी और लटरंग पहाड़ में बुधवार को वन विभाग की टीम और गावां पुलिस की संयुक्त छापेमारी में माइका खदान से 15 बोरा माइका, दो तराजू, हथौड़ी, चैनी, सबल, कुदाल और धामा समेत कई खनन के उपकरण को जब्त किया है। यह छापेमारी अभियान गावां रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।
इस संबंध रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी में गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, वन परिसर पदाधिकारी पवन चौधरी, उप वन परिसर पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, हीरालाल पंडित, जिलाजित कुमार, बमशंकर वर्मा, सुनील हेंब्रम समेत कई पुलिस बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *