
लोयाबाद-” पुलिस डाल –डाल तो अवैध कोयला कारोबारी पात– पात पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद चोरी चुपके अवैध कोयले का कारोबार जारी है. हालांकि पुलिस द्वारा धर पकड़ के बाद भी की जा रही है ।लेकिन फिर भी कोयला तस्कर मानने को तैयार नहीं है.बीती रात करीब 2:30 बजे पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबाँध ओपी इलाके में शिव मंदिर के नजदीक अवैध कोयला तस्कर ट्रक में कोयला लोड कर रहा था .तभी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था दीपक कुमार के निर्देश पर लोयाबाद थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 40 बोरा अवैध कोयला सहित JH 10 V 4591 ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया.

हालांकि कार्रवाई होता देख सभी कोल तस्कर भागने में सफल रहें.संदेह के घेरे में स्थानीय ओपी की भूमिका वहीं कोयले सहित ट्रक को भागाबांध ओपी को सुपुर्द कर दिया गया था.लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया है।

वहीं इसके पीछे कुछ लोगों का नाम सामने आ रहा है.हालांकि इसकी अभी जांच चल रही है जबकि वाहन मालिक का नाम भी सामने आ गया है.ट्रक के भागने के साथ ही अब पुलिस भी कई सवालों से घिर चुकी है.आखिरकार जब ट्रक को जब्त कर लिया गया था तब वह पुलिस के चंगुल से कैसे भाग सकता है.वहीं पूरे मामले पर उपाधीक्षक पुलिस विधि व्यवस्था दीपक कुमार का कहना है कि ट्रक को भागने को लेकर जांच की जा रही है और इसके पीछे अगर किसी का हाथ होता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
कोयला तस्करों में मचा हड़कंप.
वहीं रात करीब 2:30 बजे से ही कोयला तस्करों में हड़कंप मचा है और थाने में सेटिंग -गेटिंग चल रही है.पूरे मामले पर जब प्रभारी से बात किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.अब सवाल यह उठता है कि किसके इशारे पर भागा बाँध इलाके में अवैध कोयले की तस्करी जारी थी.क्या इसमें किसी कि मिली भगत है पुलिस की चुंगल से कैसे भागा ट्रक.सभी सवालों के जवाब अभी अनसुलझे हैं और जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
