• Fri. Jun 5th, 2026

लोयाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बाँसजोड़ा कांड के आरोपी मुकेश सिंह गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

लोयाबाद-लोयाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता । विगत दिनो लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में हुई गोलीबारी हिंसक झड़प के मामले मे लोयाबाद पुलिस ने आरोपी बांसजोड़ा निवासी मुकेश सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुछताछ जारी है। बताया जाता है कि 20 मई को बांसजोड़ा बस्ती मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच हुई.हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना में 55 वर्षीय किशुन रवानी की मौत हो गई। और विष्णु प्रमाणिक घायल हो गये थे।

पुलिस ने उक्त मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर बीते दिनो को जेल भेज दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है इस मामले में पुलिस की ओर से तथा मृतक किशुन रवानी की पत्नी,व रजनी रवानी समेत पुलिस की शिकायत पर कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं। प्राथमिकी में करीब 50 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से छह क्षतिग्रस्त कारों को जब्त किया है।

वहीं एक आई-टेन कार से एक पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां भी बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी, अमित महतो, करण यादव, जितेंद्र कुमार सिंह तथा सुनील कुमार समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वही लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि बांसजोड़ा गोलीबारी कांड के मामले मे बांसजोड़ा निवासी को गुप्त सूचना पर उनके आवास से गिरफ्तार की गई है,पुलिस द्वारा पुछ ताछ की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *