रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी लोयाबाद-लोकसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व मे लोयाबाद थाना क्षेत्र मे भारी संख्या मे पुलिस बल मोटरसाईकिल प्लैग मार्च निकालकर 22 बूथ क्षेत्र का भ्रमण किया। जो लोयाबाद थाना परिसर से निकल कर लोयाबाद मोड़ ,एकड़ा,श्रमिक कल्याण 6 नंबर,बीजीएस हाई स्कूल,कनकनी हनुमान बाजार,मदनाडीह,सेन्द्रा तथा बांसजोड़ा स्थित सभी बूथों एवं क्षेत्रो भ्रमण किया। विदित हो कि 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसको लेकर किसी तरह का कोई पार्टी के लोग अशांति ना फैलाएँ इसको लेकर मोटर साईकिल प्लैग मार्च निकाला गया। वही लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि जिस पार्टी का परीणाम घोषित हो क्षेत्र मे शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने मे पुलिस को सहयोग करे।मौके पर अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिहं,सूर्य प्रकाश दुबे,एएसआई हिरालाल दास सहित दर्जनो पुलिस कर्मी प्लैग मार्च मे शामिल थे। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation केंदुआडीह थाना प्रभारी ने क्यू आर टी बल के साथ थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च बिजली के चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौत!