• Thu. Mar 5th, 2026

लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाना हमारी पहली प्राथमिकता: चक्रवर्ती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 25, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

झरिया: पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा उपर व नीचे 12 नम्बर वस्ती में पिछले 3 माह से जमीन , मकान , दूकान, स्कूल के साथ वस्ती के सड़क पर दरार बढ़ता ही जा रहा है, दरार के चपेट में आ कर अब तक दर्जनों घर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है कई घर तो अब रहने लायक तक नहीं बची है, उक्त बाते आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने इन मांगो के साथ भौरा महाप्रबंधक के साथ बैठक में कही जहा इस बाबत भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने भौरा महाप्रबंधक से पूर्व में बात की थी जिस पर प्रबंधन ने दस दिनों का समय लिया था जहा आज इस बाबत सोमवार को भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री श्रीमती रागनी सिंह और भौरा इ.जे क्षेत्र के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती के बिच सकारात्मक एवं सफल वार्ता सम्पन्न हुई, जहा श्रीमती सिंह ने स्थानीय लोगो के साथ प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगे रखी । श्रीमती सिंह ने महाप्रबंधक से कि वहा रह रहे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए वहा की स्थिति गंभीर है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिसके लिए पूर्ण रूप से प्रबंधन की जवाबदेही होगी जहा महाप्रबंधक श्री चक्रवर्ती द्वारा सभी मांगों पर सहमति जताते हुए सभी मांगों को जनहित में मान लिया गया जहा यह तय हुआ कि जो भी इस दरार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें तत्काल दुसरी जगह मन मुताबिक सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जाएगा, साथ ही बाकी बचे अन्य लोगो को भी दूसरी जगह जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा, साथ ही मुआवजे का भी भुगतान शीघ्र ही प्रबंधन द्वारा किया जाएगा
वार्ता में महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने कहा कि लोगो को सुरक्षित स्थान पर बसाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी, प्रबंधन ने अपने अधिकारीयों को कई दिनो से इस कार्य को पूरा करने में लगा रखा है, उन्होने यह भी कहा की जो भी रैयत है वे अपना अपना जमीन व मकान का सारा कागजात जमा करा दें, ताकि आगे की प्रक्रिया जल्द पुरी कर उनके जमीन के एवज में जल्द से जल्द मुआवजा का भूगतान किया जा सके,
महाप्रबंधक ने श्रीमती रागनी सिंह से कहा कि मैने स्वयं ही का वस्तुस्थिति को देखा है करीब 200 मीटर के क्षेत्र में दरार आई है अभी एक स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किया है कल से इसका काम और तेज़ी से किया जाएगा कुछ दिनो मे अन्य लोगो को भी दूसरी स्थान पर बसाया जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया कि भौरा क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आपने जो मांग रखी थी उसका भी समाधान कर दिया गया है जिसका 40 लाख का टेंडर जारी किया गया है जल्द ही भौरा क्षेत्र में पानी की समस्या का निदान हो जाएगा।प्रबंधन द्वारा सभी मांगों पर सहमति बनने एवं सकारात्मक वार्ता पर क्षेत्र के स्थानीय लोगो ने श्रीमती रागिनी सिंह का आभार प्रकट किया। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव राज किशोर जैना विशाल श्रीवास्तव शिव कुमार यादव छोटू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *