• Sun. Feb 15th, 2026

लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कोयलंग, करमाटांड़ में हुआ योगा दिवस का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 21, 2024

 

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के ग्राम कोयलंग- करमाटांड़ में संचालित लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सह प्राचार्य- अजय कुमार की अध्यक्षता में योगा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र, पलांडू के सी एच ओ मुकेश गोस्वामी के द्वारा प्रणायाम , कपालभाति, व्रजासन,अर्धचन्द्रासन, गोमुख आसन,सुखासन, सर्वांगासन, ताड़ासन,शवासन एवं नमस्कार आसन सहित अनेकों प्रकार के योगा बच्चों को करवाया गया। साथ ही सी एच ओ एवं प्राचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से नियमित योगा करने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया गया एवं इसके फायदे भी बताए गए। जिसमें उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य – अजय कुमार, सह प्राचार्य – ईश्वर कुमार महतो, सहायक शिक्षिका- रेखा कुमारी, कुमारी रुबी जया, जीतन बेसरा , सुरेन्द्र कुमार एवं, रानी कुमारी, खुशी कुमारी, गोपाल कुमार, बिपिन कुमार,पवन कुमार, टिकेश्वर कुमार, सुमित कुमार, बजरंगी कुमार सहित सैकड़ों छात्र – छात्र-छात्राएं ने भाग लिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *