
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (केशव कुमार )-: लखीसराय में मंगलवार को उत्पाद विभाग एवं चानन थाना के संयुक्त से ड्रोन कैमरे के माध्यम से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उत्पाद टीम के द्वारा कई सारी शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया। वहीं, उत्पाद टीम ने करीब 5860 किलो जावा महुआ भी बरामद किया जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया। उत्पाद अधीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग के द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। वही बिहार में शराबबंदी (Liquor Ban In Bihar) पूर्णरूप से लागू है। इसे प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर उत्पाद विभाग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में लखीसराय जिले में भी अवैध शराब के कारोबारी एवं शराबी खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को जिले के चानन गांव में ड्रोन कैमरे की मदद से उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया (Excise Department Raid With Drone In Lakhisarai). इस दौरान कई शराब की भठ्ठी को उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त किया। उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ कोडासी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें ड्रोन कैमरे के साथ पूरे गांव के साथ-साथ जंगली क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली। उत्पाद टीम ने झाड़ियों और गड्ढे में छुपाकर रखे गए 5860 किलो जावा महुआ मिला जिसे नष्ट किया। साथ ही कई भठियों को ध्वस्त करते हुए शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ दिया। वही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे हालांकि, छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। जिसकी पहचान में उत्पाद विभाग जुटी हुई है उत्पाद विभाग की ओर से चलाये जा रहे छापेमारी अभियान से शराब कारोबारियों के बीच दहशत फैली हुई है। शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चलाई गई है। इस दौरान चानन थाना क्षेत्र सभी गांव डर फैलीं हुई है इसके अलावा जिले के विभिन्न चिन्हित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
