• Tue. Mar 3rd, 2026

रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता संपन्न कोडरमा विजेता, हजारीबाग उपविजेता, तीसरे स्थान पर रहा पलामू, सभी को पदक देकर किया गया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 14, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

झारखंड गतका एसोसिएशन व हजारीबाग गतका एसोसिएशन के तत्वधान में बरही प्रखंड स्थित रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल में द्वितीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य से 19 जिला के 90 स्कूल से कुल 400 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 12 दिसंबर को बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला, विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हजारीबाग गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रीना पांडेय एवं महासचिव अनूप कुमार सिंह (प्राचार्य रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल) ने सभी सफल खिलाड़ियों को स्वर्ण रजत कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। सीनियर खिलाड़ियों में विजेता कौशल कुमार कोडरमा, दीपक कुमार कोडरमा, भुनेश्वर शर्मा रांची, जय मंगल मुंडा खूंटी को स्वर्ण रजत कांस्य पदक देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी 28 दिसंबर तक चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय पुरुष प्रतियोगिता में चयनित किए गए हैं। वहीं बालिका विजय विजेताओं को राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए भी चयनित किया गया है, जो झारखंड में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महासचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि फरवरी माह में मंडला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में चयनित खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बरही के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा खेल आयोजन किया गया और रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने सफलता पूर्वक इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाया। प्रतियोगिता के अंतिम में सभी जिला सचिव एवं खिलाड़ी एक साथ राष्ट्रीय गान गाकर प्रतियोगिता का समापन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *