• Tue. Mar 10th, 2026

रेन्बो स्कूल ने एसडीजीएम अकादमी को 2 विकेट से हराया, संदीप बने मैन ऑफ द मैच

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

 

संवाददाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल मैदान में रेन्बो स्कूल बनाम एसडीजीम अकादमी के बीच फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में रेनबो स्कूल की टीम ने एसडीजीएम को 2 विकेट से शिकस्त देकर मैच पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसडीजीएम की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों के खेल में 14.4 ओवर में ऑल आउट होकर 80 रनों की लक्ष्य खड़ा किया। एसडीजीएम अकादमी की ओर से सर्वाधिक रन जय कुमार ने 22 रन बनाए। रेन्बो स्कूल की ओर से सर्वाधिक विकेट संदीप कुमार ने लिया जिन्होंने 3 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेन्बो स्कूल की टीम 12.4 ओवर खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 80 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए रेन्बो स्कूल के संदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मैच के मुख्य अतिथि एसडीजीएम के निदेशक महेश गुरनानी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, रेनबो स्कूल के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर सोनू सिंह, निरंजन कुशवाहा, ताहिरा प्रवीण, श्रुति शुभम, पंचम पांडेय, गौरी शंकर, राजेश यादव, प्रवीण कुमार, संकेश कुमार, नरेश यादव, रंजीत कुमार, पूजा दुबे, रिंकी कुमारी, रिफ्फत प्रवीण, सुधा कुमारी, उषा कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *