• Tue. Mar 10th, 2026

रेजांगला युद्ध में शहीद हुए यादव समाज के वीर सपूतों के साथ मां भारती के अन्य रणबांकुरों को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 18, 2022

 

संवाददाता : बरही
रेंजला युद्ध में शहीद हुए अहीर वीरों को श्रद्धांजलि देने को लेकर बरही विधानसभा के समस्त यादव समाज के लोगों द्वारा 18 नवम्बर शुक्रवार को रेजांगला दिवस (यादव शौर्य दिवस) समारोह सह शौर्य यात्रा (रैली) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल बरही से प्रारंभ होकर गया रोड, पटना रोड, हजारीबाग रोड होते हुए बरही चौक गोलंबर पर कैंडल जलाकर यादव समाज के लोगों ने जय यादव जय माधव का नारा लगाते हुए 1962 के रेजांगला युद्ध में शहीद हुए यादव समाज के वीर सपूतों के साथ मां भारती के अन्य रणबांकुरों को 551 दीपदान कर श्रद्धांजलि दिया। इस बाबत समाज के लोगो ने कहा कि 1962 भारत और चीन के बीच हुए रेजांगला युद्ध में भारतीय अहीर रेजीमेंट के 121 वीर सपूतों ने 5000 हजार चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया। वीर सपूतों ने चीन के 2600 सैनिक को मार गिराया। इन रणबांकुरों के साहस को देखते हुए बाकी चीनी सैनिक भाग खड़े हुए हालांकि इस युद्ध में अहीर रेजीमेंट के 114 वीर सपूतों को शहीद होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यादव समाज मां भारती के आन बान एवं शान के लिए सदैव अपना बलिदान देते आया है, बावजूद इसके दुर्भाग्य है कि अब तक भारत सरकार द्वारा हमारे रेजिमेंट को मान्यता नही दिया गया है। हम सभी लोगो को अपना हक अहीर रेजिमेंट लेने के लिए अभी और एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। कहा कि हमलोग वह समुदाय है जो किसी आरक्षण की मांग नही करते है बल्कि हम मां भारती के लिए अपनी जान का बलिदान देने के लिए अपने हक अहीर रेजिमेंट का मांग कर रहे है। भारत सरकार को हमारा हक अहीर रेजिमेंट का गठन कर सभी अहीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, भुनेश्वर यादव, मनोहर यादव, कृष्णा यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय यादव, मुन्ना यादव, विनोद यादव, विजय यादव, वासुदेव यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, गणेश यादव, रोहित यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव, सचिन यादव, विक्की यादव, विशाल यादव, रोहित यादव, आनंद यादव, त्रिभुवन यादव, संकर यादव, नितेश यादव, सुनील यादव, मंटू यादव, अनुज यादव, मिथिलेश यादव, शुभम यादव, अतुल यादव, सागर यादव, सुनील यादव, भोला यादव, विकास यादव, अरुण यादव, राजेश यादव, कपिल यादव, नरेश यादव, विजय यादव, अभिषेक यादव, संदीप यादव, पप्पू यादव, संतोष यादव, लोकनाथ यादव, पंकज यादव, नितेश यादव, यमुना यादव, सागर यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *