
*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

जमुई।रिचलुक किड्स प्ले स्कूल का 11 वां स्थापना दिवस समारोह अगामी 09 दिसंबर को रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय गांधीनगर के परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जानी – मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान विद्यालय के वर्षगांठ का उद्घाटन करेंगी और विद्वत उद्बोधन से पाठशाला परिवार को अमूल्य संदेश देंगी। वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर-शोर से जारी है।निदेशक अशीष कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि रिचलुक किड्स प्ले स्कूल जमुई शहर में आरंभिक शिक्षा के लिए मॉडल स्कूल के रूप में पहचान रखता है। यहां बच्चे नर्सरी और केजी का ज्ञान हासिल कर अपना आधार मजबूत करते हैं तदुपरांत वे क्रमबद्ध तरीके से उच्च वर्ग की ओर मुखातिब होते हैं। श्री कुमार ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से यह शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में शिखर पर विराजमान है। हजारों नौनिहालों का भविष्य संवार चुका है और वर्तमान में भी अपने कर्तव्य पथ पर निः संकोच अग्रसर है। उन्होंने इस विद्या मंदिर को सम्मान दिए जाने के लिए हर साल इसकी वर्षगांठ 09 दिसंबर को मनाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इस विद्या मंदिर को गरिमा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निदेशक ने नागरिकों से गुजारिश करते हुए कहा कि 09 दिसंबर को रामकृष्ण आवासीय विद्यालय गांधीनगर पहुंचें और स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेकर इसे भव्य बनाएं।प्राचार्य दिव्या सिन्हा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान करेंगी और इसे सम्मान देंगी। उन्होंने डॉ. पासवान के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए समय दिए जाने को लेकर उनके प्रति शत – शत आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय परिवार उनके आगमन को लेकर अति उत्साहित है। शिक्षक – शिक्षिका और बच्चे सौभाग्यशाली हैं कि उनके जैसी शख्सियत यहां पधार रही हैं। उनके यहां आगमन का पाठशाला परिवार को भरपूर लाभ मिलेगा। प्राचार्य ने जमुई वासियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि को भारी संख्या में रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय गांधीनगर पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनावें।उधर समारोह स्थल रामकृष्ण आवासीय उच्च विद्यालय गांधीनगर और रिचलुक किड्स प्ले स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा जा रहा है। अत्याधुनिक रोशनी के साथ बड़े – बड़े तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं। परिसर में विशाल पंडाल के साथ आगंतुकों के बैठने का खास इंतजाम किया जा रहा है। विद्यालय में स्थापना दिवस समारोह को लेकर चौतरफा उत्सवी माहौल दिखने लगा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
