
चौपारण : चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाते हुए भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत बिघा बाजार चतरा मोड़ विधायक आवास से मुख्य मार्ग होते हुए ब्लाॅक मोड़ पहूंच कर जन सभा में तब्दील हो गई और नफरत छोड़ो भारत जोड़ो तथा वाह रे मोदी तेरा खेल 200 रूपए सरसो तेल के जोरदार नारे लगाए गए ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भारतीय संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संविधान खतरे में है । इसे बचाना हम लोंगो की जिम्मेवारी है । आगे उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कन्याकुमारी से काश्मीर तक की 3,750 किलोमीटर की लम्बी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम जारी है जो पुरी तरह से राष्ट्र हित में है । उसी तर्ज पर झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों में प्रखंड, पंचायत से बुथ स्तर तक जारी रहेगा ।
केन्द्र में मोदी सरकार का विरोध करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से मंहगाई चरम पर रसोई गैस सिलेंडर का मुल्य 400 रूपए से बढ़कर 1200 रूपए हो गए हैं और पेट्रोल डीजल का मुल्य 100 रूपए पार कर गई है । उसी तरह खाद्य सामग्री का मुल्य आसमान छू रही है । आम जनता को इस भीषण मंहगाई ने तो कमर ही तोड़ डाली है । भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के संयोजक सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश में नफरत का महौल बन गया है देश टूटने के कगार पर है । भाजपा की सरकार नफरत फैला कर सत्ता पर बना रहना चाहती है और ऐसे समय पर हमारे नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा देकर भारत को जोड़ने का प्रयास कर रहें । बरही विधायक सह निवेदन समिति के प्रदेश सभापति उमाशंकर अकेला कहा कि देश में दिनों दिन बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ रही है मोदी सरकार चुनाव के पूर्व कहा था कि साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे पर कथनी और करनी में आसमान और जमीन का फर्क है रोजगार देने के बजाय रोजगार छिना जा रहा है । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला प्रभारी जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा हमारे राष्ट्रीय नेत्री पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी तथा राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को प्रताड़ित किया गया इसका जवाब आम चुनाव में भाजपा को जनता देगी । कहा कि मोदी की केन्द्र सरकार दिनो दिन सरकारी संस्थानों बेचने का काम कर रही हैं और इसका सिधा लाभ बड़े-बड़े पूंजीपतियों को मिल रहा है । झारखंड प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला के संयोजक मानस सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान के तीन काला कानून पारित कर देश के 600 सौ किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया जब कांग्रेस ने इस तीन काला कानून का विरोध किया तो अंत मे ये तीन काला कानून को वापस लेना पड़ा । 20 सुत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों की जीना हो मुहाल कर दिया है । खाद्य सामग्री ही नही बच्चों के लिखने वाले पेंसिल पर भी जीएसटी लगाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है । राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक नें कहा कि अग्नि वीर योजना लागू कर मोदी सरकार ने चार वर्षो की नौकरी देकर भारत के युवाओं को ठगने का काम किया है ।
कार्यक्रम का संचालन चौपारण प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन बरही प्रखंड के अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया ।
मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य अदिब रिजवी प्रदेश प्रतिनिधि भीम कुमार, डाॅ. आरसी मेहता, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, डाॅ. प्रकाश कुमार, कुमारी बाखला, शारदा रंजन दुबे, डाॅ. निजामुद्दीन अंसारी, तोखन रविदास उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान सुनिल अग्रवाल, बिनोद सिंह, संजय गुप्ता, बिनोद कुशवाहा, दिगम्बर मेहता, राजिव कुमार मेहता, गोविंद राम, लाल बिहारी सिंह मिथिलेश दुबे, अजय कुमार गुप्ता, बिनोद कुमार यादव, सरयू यादव, कजरू साव, मनोज नारायण भगत, मकसूद आलम, प्रकाश कुमार यादव, तसलीम अंसारी, सुरजीत नागवाला, संजय तिवारी, बिनोद कुमार सिंह, राजू चौरसिया, ओमप्रकाश झा, दिलीप कुमार रवि, सुनिल कुमार ओझा, असगर अली, विजय कुमार सिंह, जावेद इकबाल, साजिद अली खान, कविता सिंह, राम अनुज सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, अनवर हुसैन, अनिल कुमार उपाध्याय, इकबाल रजा, छठू गोप, राजेन्द्र यादव, रघुवीर यादव, सिकन्दर राणा, बासुदेव यादव, सुनील साहू प्रखंड अध्यक्षों में गौतम कुमार मेहता, अजीत कुमार सिंह, मों. नौशाद, नरसिंह प्रजापति, शिबू प्रसाद सोनी, सत्यनारायण प्रसाद चौपारण प्रखंड तथा बरही प्रखंड के पदाधिकारी और पंचायत अध्यक्ष के अतिरिक्त हजारो पुरूष तथा महिला कांग्रेसी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
