

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर पीबी एरिया संयुक्त मोर्चा की (बीएमएस छोड़कर) गुरुवार को कच्छी बलिहारी देशवाली मंदिर परिसर से बिसीकेयू केंद्रीय सचिव निरंजन महतो एवं युकोवयु पीबी एरिया क्षेत्रीय सचिव रघुनाथ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल विभिन्न कोलिरियों एवं आउटसोर्सिंग का भ्रमन कर मजदूरों को जागरूक किया।
बाईक रेली कच्छी बलिहारी देशवाली मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर कच्छी बलिहारी 10 नम्बर कोलियरी, हाइड्रोमाईनिंग कोलियरी, गोपालीचक कोलियरी , सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी ,एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी,पुटकी कोलियरी , पीबी प्रोजेक्ट ,भागाबांध 6 नम्बर पीट व भागाबांध कोलियरी होते हुए साउथ बलिहारी कोलियरी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं के कहा की केंद्र सरकार की मजदूर, किसान, विस्थापित विरोधी नीतियो, पीबी एरिया के सभी कोलियरी, चानक, पिट को एमडीओ मोड का विरोध, किसानों का कर्ज माफी व अन्य मुद्दे पर मजदूरो को केंद्र के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।
मौके पर निरंजन महतो रघुनाथ प्रसाद देवीलाल महतो देवाशीष पासवान निर्मल महतो हमेश भुइंया जितेन्द्र शर्मा , रमेश कुमार, महेंद्र यादव, कंठी सिंह चौधरी रामदेव दास,राम प्रकाश, सुरेश तांती , बद्री सिंह, प्रदीप महतो, शांति गोपाल मोदी, भोला महतो, बीरबल पासवान, कार्तिक महतो ,सृष्टिधर महतो ,बिनोद चौहान व अन्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
