• Mon. Nov 16th, 2026

रानी सती समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

admin's avatar

Byadmin

Nov 16, 2026
crescent ad

 

**सरायकेला।** रानी सती समिति, सरायकेला द्वारा रानी सती मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ। कथा के प्रथम दिन यजमान संजय सेकसरिया, अभिषेक सेकसरिया एवं उनके परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत पूजन एवं व्यास पूजन किया। इसके उपरांत कथा प्रवचन का शुभारंभ हुआ।

 

राजस्थान से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास विकास चंद्र शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिवस अपने प्रवचन में श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा एवं मानव जीवन में उसके आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राजा परीक्षित एवं शुकदेव जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार सात दिनों तक भागवत कथा के श्रवण से राजा परीक्षित को जीवन के परम सत्य और मोक्ष का मार्ग प्राप्त हुआ।

 

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, प्रेम और सदाचार की दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। कथा व्यास जी ने कार्तिक मास एवं कार्तिक पूर्णिमा की धार्मिक महत्ता पर चर्चा करते हुए पूजा-अर्चना, दीपदान, सत्संग एवं भागवत श्रवण के महत्व को भी बताया।

 

संगीतमय प्रवचन एवं मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशेष रूप से राधे-राधे के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरा कथा पंडाल श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अपनी माता एवं धर्मपत्नी के साथ उपस्थित होकर कथा श्रवण किया। इसके अलावा राजकुमार अग्रवाल एवं अरुण सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन स्थल पर उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

 

कथा के समापन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

रानी सती समिति के आयोजकों ने बताया कि यह पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 20 नवंबर तक चलेगी। प्रतिदिन संध्या 5 बजे से 7 बजे तक कथा प्रवचन होगा। समिति ने सरायकेला एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *