• Sat. Jun 27th, 2026

राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 पंचायत चुनाव में भाजपा की भूमिका पर बाबूलाल मरांडी ने किया मार्गदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर : करंजो में आयोजित भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने “राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति एवं 2027 के पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनता के बीच निरंतर संवाद और सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

उन्होंने 2027 के पंचायत चुनाव को संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन ही भविष्य में भाजपा की सफलता का आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, प्रत्येक पंचायत में सक्रिय टीम तैयार करने, जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने तथा जनता का विश्वास अर्जित करने का आह्वान किया।

मरांडी ने कहा कि पंचायत चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि गांवों के समग्र विकास, सुशासन और जनसेवा की दिशा तय करने का माध्यम भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासन, सेवा भाव और संगठन की कार्यपद्धति के साथ प्रत्येक गांव और पंचायत में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत चुनाव में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *