• Thu. Mar 5th, 2026

राज्यपाल मंगू भाई पटेल बोले- देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 8, 2022

 

शिवपुरी। राज्यपाल मंगु भाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी के दौरे पर हैं. इस दौरान सोमवार को वह सबसे पहले अमर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पहुंचे. जहां राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने श्रद्धा सुमन भेंट किए.

कर्नल जीएस ढिल्लन के समाधि स्थल पर पहुंचे : इसके बाद वह सुबह 10 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत हातोद पहुँचे. यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आजाद हिंद फौज में सुभाषचंद्र बोस के साथी रहे स्वर्गीय कर्नल जीएस ढिल्लन के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आखिर क्यों कहा, ‘आने वाले समय में कहीं बेटा बचाओ अभियान ना चलाना पड़े?’
नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया : हातोद गांव में राज्यपाल ने नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन किया. इसके बाद राज्यपाल संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे भेंट किए और सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *