• Sat. May 2nd, 2026

राजनगर प्रखंड के डुमरडीहा में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को मारी टक्कर

admin's avatar

Byadmin

May 2, 2026
crescent ad

 

राजनगर मार्ग पर डुमरडीहा के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक नाबालिक सहित चार लोगों को टक्कर मार दी।

घायलों में दुबराज महतो 46 वर्ष , सूरज बानरा 20 वर्ष, विजय हांसदा 22 वर्ष और अमर मुंडा 15 वर्ष शामिल है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी और सभी घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने सूरज बानरा को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।बाकी के तीन लोगों को इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

 

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दुबराज महतो डुमरडीहा गांव के निवासी है, जबकि सूरज बानरा और अमर मुंडा शासन गांव का विजय हांसदा दीगरसाई गांव का रहने वाला है। शाम को समय दुबराज महतो अपनी स्कूटी से नदी की ओर गए थे।घटना के वक्त वे नदी से अपने घर लौट रहे थे। वहीं घटना में घायल बाकी के तीनों घायल शाम के समय घूमने के लिए नदी की ओर गए थे। इसी दौरान राजनगर से सरायकेला की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी उसके बाद तीनों घायलों को ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया।

घटना में दुबराज महतो के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है, जबकि सूरज बानरा के दाहिने हाथ की उंगली में गहरी चोट है।

घटना की सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग कर रही सरायकेला थाना की पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रहे कार को तितिरविला के पास पकड़ लिया और चालक को अपने साथ थाना लेकर आई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *