• Thu. Mar 5th, 2026

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद,भाकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर कर दी गयी हत्या,लोगों में आक्रोश,की तोड़फोड़

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 27, 2023

 

राँची: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की रात को एक वामपंथी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गयी है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इस नेता का नाम सुभाष मुंडा है.

हत्या के बाद भड़के लोगों को शांत करने के लिए एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और हटिया के डीएसपी खुद दलादली पहुंच गये हैं. पांच थाने की पुलिस से फोर्स को वहां भेजा गया. भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं है. सिटी एसपी को भी लोगों ने दौड़ा दिया, ऐसी खबर है.

नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली के पास मारी गयी गोली

बताया गया है कि रात को किसी ने माकपा नेता को सुभाष मुंडा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के दलालदली के पास की है. जैसे ही सुभाष मुंडा की हत्या की खबर मिली, स्थानीय लोग वहां जुट गये और तोड़फोड़ शुरू कर दी. दुकानों के साथ-साथ कई वाहनों में भी तोड़फोड़ किये जाने की खबर है.

एसएसपी से थाना प्रभारी तक दलादली पहुंचे

लोगों के गुस्से को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थाना से अतिरिक्त पुलिस बल को दलादली चौक भेजा गया. स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है. रांची के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी दलादली पहुंच गये हैं. इनमें एसएसपी, हटिया के डीएसपी, ग्रामीण एसपी और एसपी सिटी शामिल हैं. सिटी एसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की सूचना है. बताया जा रहा है कि गुस्सायी भीड़ ने सिटी एसपी को भी दौड़ा दिया

भीड़ ने शराब दुकान में लगा दी आग

स्थानीय सूत्र बता रहे हैं कि शराब की एक दुकान में भीड़ ने आग लगा दी है. पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ की भी सूचना आ रही है. यह भी बताया जा रहा है कि भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. लोगों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है. बता दें कि सुभाष मुंडा आदिवासी नेता थे. सीपीआई (एम) के राज्य कमेटी के सदस्य थे. माकपा के टिकट पर वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा था. हटिया विधानसभा क्षेत्र में उन्हें करीब 14000 वोट मिले थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *