
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय हलसी में गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संयुक्त रूप विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार, जिला महिला पदाधिकारी प्रेमलता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विभू विवेक, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामानुज प्रसाद सिंह, सहित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस संबंध में जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आज अधिक ठंड और पछुआ हवा की ठंड के बावजूद भी राजकीय उच्च विद्यालय में हजारों की संख्या में छात्र-छात्रा के अलावे हजारों की संख्या में अभिवावक कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि इनकी जागरूकता यह दिखाती है कि हर काम को प्रयास करने से हर विभाग में पद हासिल किया जा सकता है। हम लोगों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया है। संवाद का आवश्यकता क्यों पड़ी। बच्चों को हमारे द्वारा भी बताया गया है कि आप लोग हर दिन स्कूल आया कीजिए और स्कूल आकर अच्छी ज्ञान को प्राप्त कीजिए। बीआरसी के योजनाएं तथा सरकार की योजना और शिक्षा से जुड़ी हुई कई योजना है जो बच्चों को लाभ दे सकता है कई बच्चों को लाभ भी मिल चुका है बच्चों से बुलाकर जिला अधिकारी ने छात्र को पूछे की क्या-क्या योजना मिली है और किस तरह से पढ़ाई स्कूल में चल रही है जैसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना,
मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना.
मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना इत्यादि ऐसे कई योजना है जो छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा लाभ मिल सकेगा। विद्यालय जाने को लेकर विशेष जोर देते हुए कहा कि बिना शिक्षा का कुछ भी नहीं हो सकता है और नहीं आपको सरकार किसी तरह का सुविधा दे सकती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
