• Tue. Mar 24th, 2026

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियाडीह में बच्चों के बीच मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने पाठ्य सामग्री का किया वितरण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का करें काम, तभी गांव समाज का नाम होगा रौशन : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

बरही प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरियाडीह प्रांगण में सैकड़ो बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री रबर कटर पेंसिल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स का वितरण किया। वितरण कार्य धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद के द्वारा वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने बच्चो से कहा कि प्रत्येक शिक्षक विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने में अपना योगदान दे रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि शिक्षक का रोल सबसे प्रमुख होता है। एक इंजीनियर पुल बनाएगा तो कुछ नहीं होगा, लेकिन शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे तो पूरी पीढ़ी खराब हो जाएगी। बच्चों का स्कूल में सीखना महत्वपूर्ण है। बच्चे एक्टिव टाइम का अधिकांश हिस्सा स्कूल में व्यतीत करते हैं इसलिए स्कूल में सीखना महत्त्वपूर्ण हैं। जब तक टीचर्स पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से नहीं लगेंगे तब तक गुणवत्ता नहीं बढ़ सकती। हमको बच्चों को सीखने के तरीके को सहज और सरल बनाना होगा। मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, समाजसेवी ममता देवी, उप मुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, सहायक शिक्षक रामजी प्रसाद, अजीत कुमार, दीनानाथ प्रसाद, रेखा कुमारी, मधुबाला कुमारी, अध्यक्ष सोनिया देवी, संयोजिका गुड़िया देवी, स्वेता देवी, शान्ति देवी, ममता देवी, आशा कुमारी, ललिता देवी, चमेली देवी, बिन्दु देवी, लक्ष्मी देवी, उगनी देवी, गुड़िया देवी, सोना कुमारी, रेणु कुमारी, रंजु देवी, चमेली देवी, फुल देवी, रानी देवी, रानी देवी, रीना देवी, कुन्ती देवी, अनीता देवी, मालती देवी, कुन्ती देवी, सबिया देवी, रश्मी देवी, नन्दलाल महतो सहित अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *